पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Workers Killed By Miscreants Over Land Dispute In Gorakhpur

बदमाशों ने की मजदूर की पीटकर ह्त्या, पत्‍नी ने कहा- एक्सिडेंट में हुई मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. पिपराइच इलाके के कंचनपुर में सोमवार को सरेराह अज्ञात बाइक सवारों ने मजदूर को मार-मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर व्यक्ति को मरा समझकर मौके से ही फरार हो गए। इस दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। घायल मजदूर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक मजदूर ने मौत से पहले मेडिकल कॉलेज में मौजूद पिपराइच थाने पर तैनात दो सिपाहियों गवाही दी थी। मृतक ने अपनी गवाही में कहा था कि हमला उसकी पत्नी, साले और उन दोनों के सहयोगियों ने जमीन बेचने के विवाद में करवाया है। वहीं मजदूर की पत्नी का है कि उसके पति का सोमवार की सुबह एक्सिडेंट हो गया था। हालांकि, इस संबंध घायल मजदूर की गवाही लेने वाले दोनों सिपाही कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
गुलरिहा इलाके के लंगड़ी गुलरिहा निवासी रामराज उर्फ रमाज निषाद (47) पत्‍नी चंद्रावती और बेटे के साथ रहता था। उसके साथ उसका छोटा भाई मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर राम श्री भी रहता था। रामराज का बड़ा बेटा रघुनाथ और छोटा बेटा शिवनाथ बाहर शहरों ने रहकर पेंट पॉलिस का काम करते हैं। रामराज ने अपनी बड़ी बेटी रेखा की शादी कुशीनगर के मोछागर निवासी मोतीलाल से की थी, जबकि छोटी बेटी पूनम की शादी अभी नहीं हुई है।
जुगाड़ गाड़ी से कमाता था रोजगार
रामराज के पास तिपहिया जुगाड़ गाड़ी है। वह उसी से रोजगार कमाता था। रोज की तरह सोमवार की सुबह वह अपनी तिपहिया पर भूसा लोड कर उसे शहर बेचने के लिए निकला। गुलरिहा थाने से पहले कंचनपुर गांव स्थित ठोकर के पास पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन में से एक ने रामराज से कुछ पूछा और पल भर में ही उसके सर पर ईंट से प्रहार किया। उसके साथ मौजूद दूसरे बदमाशों ने भी रामराज के सर पर डंडे से कई वार किया। इससे रामराज सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। बदमाश उसे मरा समझकर फरार हो गए।
आगे पढ़‍िए पत्‍नी ने कहा पति का हुआ था एक्सिडेंट...