पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Yogi Adityanath Comment On Kejriwal Over Delhi Assembly Poll Result

आदित्‍यनाथ ने केजरीवाल को बताया निगेटिव, कहा- नहीं कर सकते विकास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. दिल्‍ली विधानसभा चुनाव नतीजे सामने आने के बाद सांसद महंत आदित्‍यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि हार और जीत सिक्‍के के दो पहलू होते हैं। साथ ही उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली के परिणामों से हताश होने की जरुरत नहीं है। हमें इससे सबक लेना चाहिए। यह बीजेपी की चुनावी हार है। लोकतंत्र में हार और जीत स्‍थाई नहीं होती है। 'आप' पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आदित्‍यनाथ ने कहा कि नकारात्‍मक सोच वाला व्‍यक्ति कभी किसी का भला नहीं कर सकता।
उन्‍होंने कहा कि केजरीवाल नकारात्‍मक सोच के साथ हर काम करते हैं। सीएम होने के बाद भी वह जब देखो रजाई गद्दा लेकर धरने पर बैठ जाते थे। इनका तो भगवान ही मालिक है। उधर, केजरीवाल ने कहा कि वह अकेले हैं और उनके साथ भगवान है। वो भगवान को ही याद करते हैं। दिल्‍ली में पार्टी की हार के लिए आदित्‍यनाथ ने किसी एक व्‍यक्ति को जिम्‍मेदार नहीं ठहराया है। उनका इशारा सीएम पद के लिए प्रस्‍तावित किरण बेदी की तरफ था। उन्‍होंने कहा कि अलग-अलग सीट पर अलग-अलग उम्‍मीदवार होते हैं। इसलिए एक व्‍यक्ति को जिम्‍मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
ज्ञात हो कि मंगलवार को दिल्‍ली विस पोल रिजल्‍ट आ गया। प्रबल दावेदारी पेश कर रही बीजेपी को आम आदमी पार्टी से करारी हार मिली। 'आप' के संयोजक और दिल्‍ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव में एक तरफा जीत का सारा श्रेय दिल्‍ली को जनता को दिया। 'आप' को दिल्‍लीवासियों के समर्थन पर बोलते हुए महंत आदित्‍यनाथ ने कहा कि दिल्‍ली की जनता ने ज्‍यादती की है। उन्‍होंने कहा कि जिस व्‍यक्ति ने दिल्‍ली की जनता को धोखा दिया उसी व्‍यक्ति को फिर से जनता ने सत्‍ता सौंप दी।
इसके साथ ही आदित्‍यनाथ ने कहा कि जिस व्‍यक्ति को जनता ने दोबारा सत्‍ता सौंपी है वह कितनी अच्‍छाई कर पाता है। ये तो वक्‍त बताएगा। उन्‍होंने जनता का समर्थन पाने वाले उम्‍मीदवारों को बधाई भी दी है। दिल्‍ली की हार को यूपी के आगामी चुनावों से जोड़ते हुए उन्‍होंने कहा कि इस हार का यूपी के विस चुनाव में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्‍होंने यूपी में बीजेपी के बहुमत से जीतने का दावा किया। साथ ही उन्‍होंने कहा कि चुनाव में हार सभी को मूल्‍यांकन का अवसर प्रदान करता है।
आगे देखिए जीत के बाद केजरीवाल की तस्‍वीर...