पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Yogi Adityanath Said Up Government Discriminatory Treatment With Public

बिजली अभियान पर आदित्‍यनाथ के कहा- यूपी सरकार कर रही भेदभावपूर्ण बरताव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. यूपी सरकार द्वारा चलाए जा रहे बिजली अभियान को लेकर शहर में आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया है। बिजली चेकिंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से सपा के कार्यकर्ता यहां लोगों से बिजली चेंकिग में सहयोग करने की बात कह रहे हैं। सपा के महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्‍डेय ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग अभियान में खलल डाल रहे हैं। दूसरी तरफ सांसद महंत आदित्‍यनाथ ने जांच अभियान को भेदभावपूर्ण बताया है।
कृष्‍ण कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के कामों से बीजेपी बौखला गई है। बीजेपी के लोग नहीं चाहते कि अभियान चलाया जाए। उन्‍होंने कहा कि शहर में अभियान के बड़े परिणाम निकल कर सामने आ रहे हैं। उधर, बिजली निगम के जांच अभियान को महंत आदित्यनाथ ने भेदभावपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि यूपी सरकार के इशारे पर वोट बैंक के आधार पर ऐसा रवैया अपनाया गया है।
उन्‍होंने कहा कि जानबूझ कर कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में सख्ती और कुछ क्षेत्रों में बिजली चोरी व गड़बड़ियों की अनदेखी की जा रही है। निगम और जिला प्रशासन का इस तरफ बिल्‍‍कुल भी ध्‍यान नहीं है। आदित्‍यनाथ ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा भेदभाव रहा तो इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर चलने वाले किसी भी अभियान को लेकर प्रशासन का दायित्व है कि बिना भेदभाव के अभियान चलाए।
प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन कुछ चिह्न्ति स्थानों पर अभियान चला रहा है। बाकी जगहों पर होने वाली बिजली चोरी उन्हें नहीं दिख रही है। सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन कुछ समय से भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव देखने को मिला रहा है।
फोटो: सांसद महंत आदित्‍यनाथ।