गोरखपुर. रोज डे पर गुलाब नहीं लेने और हग डे पर गले लगाने से इनकार करने पर एक प्रेमी रहमान ने शुक्रवार देर रात गोरखनाथ ओवरबृज से छलांग लगा दी। जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोट लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवारवालों का कहना है कि रहमान काफी दिनों से डिप्रेशन में था।
लड़की ने नाली में फेंक दिया था गुलाब
- दुर्गाबाड़ी में आशीर्वाद मैरेज हॉल के पास रहने वाला रहमान (20) टेंपो की एजेंसी में मैकेनिक है।
- वह मोहल्ले की ही एक लड़की से प्यार करता है।
- मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक ने बताया, रोज डे के दिन रहमान ने युवती को रोज दिया, जिसे लड़की ने नाली में फेंक दिया।
- इसके बाद वह हर रोज लड़की को कुछ न कुछ देने की कोशिश करता था।
किसी और से प्यार करती थी लड़की
- हग डे के दिन लड़की ने साफ तौर पर रहमान से बोल दिया कि वह उससे प्यार नहीं करती।
- लड़की का कहना था, वह किसी और से प्यार करती है।
- यह सुनने के बाद रहमान डिप्रेशन में रहने लगा था।
- रहमान के बड़े भाई सलमान के मुताबिक, विगत कुछ दिनों से रहमान काम पर नहीं जा रहा था। काफी परेशान रहता था।
- शुक्रवार को उसे नाना के घर गोरखनाथ के रसूलपुर भेज दिया गया था। रात करीब 9 बजे रहमान घर से निकल गया।
- वह गोरखनाथ फ्लाई ओवर पर पहुंचा और बीच में पहुंचने के बाद छलांग लगा दी।
- क्रासिंग के बगल में गिरने की वजह से उसके पैर और सिर में चोट आ गई।
- राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, अस्पताल में भर्ती रहमान...