पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Young Man Killed Dead Body Tried Burn Wife Suspect Gorakhpur News

गोरखपुर: युवक की हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश, पत्नी से पूछताछ जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर. सहजनवा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक पत्नी ने अपने पति‍ की हत्‍या कर दी। बच्चों से कहा- 'यदि तुम लोग बोले तो तुमको भी काट कर फेंक देंगे। इसलिए मासूम बच्चे चुप रहे। वारदात का कारण घरेलू कलह बताई जाती है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलि‍स ने आरोपी को गि‍रफ्तार कर लि‍या है और मामले की तहकीकात कर रही है। वह महि‍ला तीन बच्‍चों की मां है। उन बच्‍चों ने पूरी वारदात बयां की है।
महुआपार गांव निवासी प्रमोद उर्फ चुलहाई निषाद (35) की शादी महराजगंज जनपद के श्यामदेऊरवा इलाके की धनदेई के साथ हुई थी। दोनों के तीन बेटे हैं। प्रमोद पूर्व विधायक यशपाल रावत के घर पर ही काम कर अपना परिवार चलाता था। बुधवार की रात 12 बजे प्रमोद की पत्नी अपने तीनों बेटों के साथ घर से निकलकर शोर मचाने लगी। धनदेई ने बताया कि प्रमोद ने उसकी पिटाई की। बाद में मिट्टी का तेल उड़ेलकर जलाने का प्रयास भी किया। इसके बाद जब वह सफल नहीं हुआ, तो खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा ली। मामले की जानकारी मिलते ही वहां गांववालों की भीड़ जुटने लगी। हालांकि, कुछ ही देर में लोगों को मामला समझ में आ गया। उन्होंने पुलिस की सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंचे एसओ ने शव के पास में ही पड़ा खंती (लोहे का औजार) और उसमें खून लगा देखा। बस यहीं से मामला समझ में आ गया। उन्होंने धनदेई से जब सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपनी जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने महिला गिरफ्तार कर लिया है।
पति ने पकड़ लिया था रंगे हाथ
मृतक के पिता ने बताया कि धनदेई रात में किसी व्यक्ति से मोबाइल पर हंस कर बात रही थी। तभी प्रमोद ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की और मोबाइल तालाब में फेंक दिया। कई बार पूछने के बाद भी उसने अपने प्रेमी का नाम नहीं बताया, तो प्रमोद ने विधायक के उसके बारे में पता लगाने की बात कही। इस पर पत्नी ने रात में प्रमोद को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, बच्चों को भी धमकी दी कि किसी को कुछ भी बताया तो उन्हें भी मार देगी। इसके बाद घटना को आत्महत्या साबित करने के लिए उसने शव को जलाने की कोशिश की।
क्या कहती है पुलिस
पुलिस ने मृतक के भाई सुदर्शन निषाद की तहरीर पर धनदेई के खिलाफ धारा 302 और 201 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। यहां से महिला को अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुई खंती भी बरामद कर ली है।
आगे की स्लाइड में देखें संबंधित तस्वीरें...