झांसी. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को वेलेन्टाइन डे के विरोध में लड़कियों और शादीशुदा जोड़ों से छेड़खानी की। इलाइट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ता डंडे-झंडे लेकर लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचे और पुरुषों-महिलाओं को डंडे दिखाकर खदेड़ दिया।
लड़की को छेड़ने की कोशिश
बजरंग दल कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके। वे लोग पंचतंत्र पार्क पहुंचे और यहां भी प्रेमी युगलों के साथ बदसलूकी की। आरोप है किे यहां हुड़दंगियों ने एक लड़की का दुपट्टा उतारने की कोशिश की और सरेआम घेरकर उसके साथ छेड़खानी की। शर्मशार होने के बाद किसी तरह प्रेमी युगल यहां से निकलने में कामयाब रहा।
पुलिस रही नदारद
वहीं, पूरी घटना के दौरान पुलिस कहीं भी नजर नहीं आई। इसका बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भरपूर फायदा उठाया और शहर के पार्कों, सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और युवतियों को परेशान करते रहे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, कार्यकर्ताओं के हुड़दंग की फोटोज...