पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झांसी: BJP MLA के ड्राइवर ने गोली मारकर की आत्‍महत्‍या, पीठ दर्द से था परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झांसी. शुक्रवार देर रात बीजेपी विधायक रवि शर्मा के ड्राइवर ने खुद को गोली मरकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पीठ के दर्द से परेशान था।

रवि शर्मा झांसी सदर सीट से बीजेपी विधायक हैं। कोतवाली इलाके के अडा बाज़ार का रहने वाला ड्राइवर मयंक मिश्र (25) विधायक की गाड़ी चलाता था। बताया जा रहा है कि मयंक को पीठ में दर्द की परेशानी थी, इसलिए वह पिछले काफी समय से नौकरी को भी नहीं जा पा रहा था। शुक्रवार को घर में खुद को अकेला पाकर मयंक ने तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। कोतवाली एसओ जेपी यादव ने बताया कि घटना किन परिस्थितिओं में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...