पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस लाइन ग्राउंड पर हेलिकॉप्टर ने की उतरने की कोशिश, मची भगदड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. पुलिस लाइन ग्राउंड में गुरुवार दोपहर अचानक एक हेलिकॉप्टर ने लैंड करने की कोशिश की, लेकिन धूल की वजह से वापस उड़ गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
ग्राउंड में खेल रहे थे बच्चे...
- ग्राउंड में पुलिस के नए रंगरूटों की ट्रेनिंग चल रही थी।
- यहां बच्चे भी खेल रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक हेलिकॉप्टर जमीन के काफी नजदीक उड़ने लगा।
- पूरे मैदान में धूल उड़ने लगी। ऐसे में वहां भगदड़ मच गई।
धूल की वजह से नहीं कर पाया लैंड
- प्रत्यक्षदर्शी राम कुमार ने बताया कि हेलिकॉप्टर नीचे ही उतर जाता, लेकिन धूल की वजह से ऊपर उड़ गया।
- किसी अनहोनी की वजह से लोग काफी सहम गए।
आर्मी का था हेलिकॉप्टर
- एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि हेलिकॉप्टर आर्मी का था।
- ऐसी प्राथमिक सूचना है, लेकिन अभी तक पता नहीं चला है कि किन परिस्थितियों में इसे यहां उतारने की कोशिश की गई।
- पहले से इसकी कोई सूचना भी नहीं दी गई। इसकी जांच की जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटो...
खबरें और भी हैं...