पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैंसर की शि‍कार हुईं जालौन की युवा जिला पंचायत अध्यक्ष, मुंबई में हुआ नि‍धन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालौन/झांसी. जालौन की जिला पंचायत अध्यक्ष फरहा नाज का कैंसर से सोमवार देर रात मुंबई में निधन हो गया। वह 30 वर्ष की थी। हाल ही में वे समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। अभी शव जालौन नहीं पहुंचा है।
दो महीने पहले ही हुए चुनाव में फरहा नाज जालौन की बबीना सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीती थीं। वह जालौन के कालपी की रहने वाली थीं। यह पहला मौका था जब उनके परिवार का कोई भी सदस्य राजनीति करने उतरा था। उनके मुहम्मद व अहमद दो पुत्र हैं।
उन्हें कैंसर था, लेकिन उनके पति हाजी अजहर बेग व अन्य परिजनों के अनुसार फ़रहा की हालत एकदम ठीक थी। कुछ दिन पहले अचानक उनकी हालत बिगड़ी। उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें पहले खतरे से बाहर बता दिया था, इसीलिए उन्हें राजनीति में उतारने का फैसला लिया गया था।
फ़रहा नाज़ ने पॉलिटेक्निक किया था। चुनाव के बाद उन्होंने कहा था कि वह इंजीनियर बनना चाहती थीं, लेकिन राजनीति में आ गईं। सपा के टिकट पर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उतरीं और विरोधियों के काफी जद्दोजहद के बाद चुनाव जीता था।
हाल ही में जालौन आए सीएम अखिलेश यादव की सभा के दौरान वह मौजूद थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष सीट खाली होने से राजनैतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
फाइल फोटो: जिला पंचायत अध्यक्ष फरहा नाज।
खबरें और भी हैं...