पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 साल की लड़की ने बनाया सस्ता AC, अब जापान से शेयर करेगी टेक्नीक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. यहां की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की ने एक देसी एसी तैयार किया है। उसने इसे बनाने में केवल 1800 रुपए खर्च किए हैं। खास बात ये है कि इस एसी को आईआईटी दिल्ली द्वारा नेशनल लेवल पर ऑर्गनाइज हुए मॉडल कॉम्पिटीशन में सेलेक्ट किया जा चुका है। अब इसे बनाने वाली लड़की को जापान सरकार के साइंटिस्टों ने अप्रैल में मिलने के लिए बुलाया है। इस टेक्नोलॉजी को वह उनसे शेयर करेगी।
ऐसे बनाया देसी एसी...
- 12वीं की स्टूडेंट कल्याणी श्रीवास्तव ने बताया कि उसने देसी एसी को काफी एक्सपेरिमेंट के बाद बनाया है।
- उसने बताया कि इसे बनाने के लिए थर्माकोल से बने आइस बॉक्स में 12 बोल्ट के डीसी पंखे से हवा छोड़ी जाती है।
- एल्बो द्वारा ठंडी हवा का प्रवाह होता है।
- इसे एक घंटा चलाने पर टेम्प्रेचर में चार-पांच डिग्री का फर्क आ जाता है।
- देसी एसी से एन्वायरन्मेंट में पॉल्यूशन भी नहीं होता है।
सिंगर बनने की है चाहत
- कल्याणी श्रीवास्तव बहुमुखी प्रतिभा की धनी है।
- वह रियलिटी शो 'इंडियन आयडल' में तीन राउंड तक पहुंचकर अपनी सिंगिग से भी तारीफें बटोर चुकी है।
- वह लखनऊ, कानपुर, आगरा, लखीमपुर, झांसी, ग्वालियर सहित कई शहरों में हुए म्यूजिक कॉम्पिटीशन में 50 से ज्यादा प्राइज जीत चुकी है।
- थर्ड क्लास से ही म्यूजिक सीख रही कल्याणी लखनऊ की संगीत नाट्य अकादमी से 6 साल का कोर्स प्रभाकर कर चुकी है।
- इलाहाबाद की प्रयाग संगीत समिति से भी म्यूजिक की ट्रेनिंग ली है।
क्‍या कहना है कल्‍याणी?
- कल्याणी के अनुसार, वह 10वीं में 84 पर्सेंट नंबर पाकर स्कूल टॉप करने के बाद अब साइंस से इंटर कर रही है।
- एसी बनाने से पहले भी वह कई मॉडल बना चुकी है।
- अब लोग उसे छोटी वैज्ञानिक कहते हैं, लेकिन वह साइंटिस्ट नहीं बनना चाहती है।
- उसका सपना सिंगिग में आगे बढ़ने का है।
- बॉलीवुड में सफलता पाना चाहती है।
माता-पिता हैं टीचर
- लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कल्याणी के पिता दिनेश श्रीवास्तव बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर हैं।
- उसकी मां दिव्या श्रीवास्तव भी टीचर हैं।
आगे की स्‍लाइड्स में देखिए, फोटोज...
खबरें और भी हैं...