पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वोट नहीं देना पड़ा महंगा, दबंगों ने घर में घुस की मारपीट-काटी जीभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झांसी. जिले से करीब 65 किलोमीटर दूर मऊरानीपुर के भंडरा गांव में वोट नहीं देने को लेकर एक व्‍यक्ति की कुल्हाड़ी से जीभ काट दी गई। यहीं नहीं उसके हाथ भी तोड़ दिया। आरोपियों ने उसके परिवार के तीन अन्य लोगों को भी जमकर पीटा। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात दिनेश अहिरवार अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान प्रकाश अहिरवार अपने साथियों के साथ आया और पत्‍थ्‍रों से हमला करने लगा। इस बीच दिनेश घर के अंदर जा छुपा। तभी प्रकाश आधा दर्जन लोगों के साथ घर में घुसा और दिनेश से मारपीट शुरू कर दी। दिनेश के अनुसार, हमलावरों ने बच्चों-महिलाओं और बाकी लोगों को पीटा। यही नहीं उसकी जीभ भी काट दी। डॉक्‍टरों ने जीभ में पांच टांके लगाए हैं।

दिनेश ने बताया, प्रकाश कणभाई प्रधानी का चुनाव लड़ रहा था। वोट न देने को लेकर हमला किया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि मेडिकल रिपोर्ट भी आ चुकी है। पीड़ित ने डीएम अनुराग यादव से मदद की गुहार लगाई है। वहीँ, मऊरानीपुर एसओ स्वतंत्र कुमार ने बताया, उनके पास कोई शिकायत लेकर नहीं आया। फिलहाल, मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्ष दलित हैं। चुनावी नहीं, बल्कि नाली विवाद को लेकर दोनों पक्ष भिड़े।

खबरें और भी हैं...