पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

V'day पर किया प्रपोज़, मना करने पर 'किसी का नहीं होने देंगे' कहते हुए मारी गोली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. उरई में वेलेन्टाइन डे पर शादी का प्रोपोजल एक्सेप्ट नहीं करने पर युवक ने युवती को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसने युवती से कहा, 'तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं होने देंगे। ये कहते हुए उसने प्राइवेट पार्ट पर गोली मारनी चाही, लेकिन गोली दूसरी जगह लग गई।
शादी करने से कर दिया था इनकार...
झांसी की रहने वाली नेहा खान कुछ समय से उरई के तिलक रोड पर किराए के रूम में रहती थी। वह दारुल उलूम बरकातिया मदरसे में पढ़ाती थी। इसके साथ ही यहां उर्दू से कामिल कोर्स भी कर रही थी। बताया जा रहा है कि खाला के लड़के असलम से उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वह वेलेन्टाइन डे पर उसे प्रपोज करने वहां पहुंचा था, लेकिन नेहा ने प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं किया। इससे गुस्से में आए असलम ने नेहा को गोली मार दी।
मेडिकल कॉलेज रेफर
युवती को कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया, यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, अभी तक उनके पास तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटोज...
खबरें और भी हैं...