पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवैध खनन रोकने गई टीम पर बदमाशों ने किया हमला, दो कॉन्स्टेबल घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदा. मुख्यालय सर्किट हाउस से 3 किमी की दूरी पर अवैध खनन रोकने गई टीम पर खनन माफिया गैंग ने हमला बोल दिया। घटना में दो पुलिस कॉन्स्टेबल और खनिन अधिकारी के साथी घायल हो गए। वहीं, हमलावर माफिया मौके से फरार हो गए।
ट्रैक्‍टर काे घेरा तो बदमाशों ने किया हमला
नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात खनन अधिकारी हवलदार सिंह को सूचना मिली कि कनवारा के करिया नाला के पास मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पाकर हवलदार सिंह, पुलिस कॉन्स्टेबल लेकर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टरों और जेसीबी मशीन को घेर लिया। इसी दौरान टीम पर दर्जन भर बदमाशों ने हमला बोल दिया।
पहले भी हो चुका है हमला
हवलदार सिंह ने बताया कि खनन माफिया फूल मिश्रा और उसके भाई सहित 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें, बांदा में एक साल में खनन टीम पर ये
दूसरा हमला है। इसके पहले भी नरैनी के लहुरेटा गांव में खनन अधिकारी पर जानलेवा हमला हो चुका है।
आगे की स्‍लाइड्स में देखिए, फोटोज...
खबरें और भी हैं...