पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्लॉट को लेकर हुआ विवाद, गोली लगने से दो लोग घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालौन. उरई कोतवाली के इंद्रा नगर में गुरुवार देर शाम प्लॉट को लेकर दो पक्षो में विवाद में हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।

ये है पूरा मामला
ड्कोर गांव निवासी नीतेंद्र यादव अजनारी रोड स्थित अपने प्लॉट पर बाउंड्री करा रहे थे। इसी दौरान हमीरपुर के बरहौली गांव निवासी रामाधर राजपूत अपने बेटे और अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। वे लोग नीतेंद्र को अपना प्लॉट बताकर काम रुकवाने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि रामाधार की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसमें नीतेंद्र और उसका ड्राइवर ब्रजमोहन घायल होकर जमीन पर गिर गए। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गए।
मुकदमा किया गया दर्ज
जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे घायल नीतेंद्र के बेटे रोहित ने बताया कि रामाधार प्लॉट पर कब्जा करना चाहता है। इसीलिए पापा बाउंड्री बनवा रहे थे। वहीं, डॉ. दीपक आर्या ने बताया कि हालत नाजुक होने के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर किया गया है। क्षेत्राधिकारी डॉ. जंग बहादुर सिंह यादव के मुताबिक, तहरीर मिलने के बाद देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
आगे की स्‍लाइड्स में देखिए, फोटोज...
खबरें और भी हैं...