पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'JNU मामले में मोदी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं वामपंथी-कांग्रेस'

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. जेएनयू प्रकरण पर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि‍ वामपंथी और कांग्रेस दोनों मिलकर नरेंद्र मोदी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। वामपंथी विचारधारा को देश ने नकार दिया है और कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो गई है। एक के पास अक्ल नहीं है तो दूसरे के पास फॉलोवर नहीं हैं। जो कुछ भी हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे उन्हें ठेस पहुंची है। यूपी के मामले में उन्‍होंने कहा कि‍ अखिलेश यादव में घमंड आ गया है।
उमा ने शनि‍वार को झांसी स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेस में कहा, जेएनयू और पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में हल्ला मचने पर राहुल गांधी वहां पहुंच जाते हैं। मकबूल भट्ट और अफजल गुरु को फांसी देश की न्यायिक प्रक्रिया के तहत दिया गया है। एक विश्वविद्यालय के छात्र इसे अमान्य कर दें, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक विश्वविद्यालय में अनुचित देशद्रोहपूर्ण कार्रवाई के संबंध में इसका जघन्यतम दंड दिया जाना चाहिए। उम्मीद भी है कि कारवाई होगी।'
उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर सारी हदें पार कर देने की शुरुआत कर दी गई है और हम इन बातों को सहने लगे हैं। हमें राष्ट्र के मामले में कट्टर होना चाहिए, जबकि धर्म के मामले में उदार रुख अपनाना चाहिए। JNU में जो हुआ, उसके आरोप में निर्दोष पर कार्रवाई न हो। कौन लोग दोषी हैं, किसने राष्ट्र विरोधी नारे लगाए? उनकी आवाज पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाए।
सीएम अखिलेश नहीं उठाते फोन

बुंदेलखंड की समस्याओं पर उमा भारती ने कहा कि उन्होंने आठ बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फोन लगाकर बात करना चाहा, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। उमा ने कहा कि अखिलेश यादव में घमंड आ गया है।
फोटो: झांसी में पत्रकारों से बात करतीं उमा भारती।
खबरें और भी हैं...