झांसी. शराब के बढ़ते अवैध कारोबार की बिक्री पर रोक को लेकर बुधवार को नारी शक्ति सेना की महिलाओं ने आबकारी विभाग में जमकर हंगामा किया। लाठियां लेकर पहुंची महिलाओं ने विभाग के अफसरों को चूड़ियां पहनाई। इस दौरान उनकी काफी झड़प भी हुई। इसमें दर्जनों चूड़ियां टूट भी गईं।
शराब के कारण हो रही है मौत
- नारी शक्ति सेना की जिलाध्यक्ष दीपाली यादव के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने कहा कि झांसी में अवैध कच्ची शराब का कारोबार जोरों पर है।
- प्रीतमपुरा जैसे गांव विधवा के गांव कहलाने लगे हैं।
- शराब के कारण लोगों की मौत हो रही है।
- इसके बावजूद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
ज्यादा बड़ा हंगामा करने की चेतावनी
- सेना की मेंबर नीरजा रावत ने कहा कि अगर अफसर अवैध कारोबार बंद नहीं करा सके, तो अगली बार और बड़ा हंगामा होगा।
- वहीं, पंकज रावत ने कहा कि कारोबार हर हाल में बंद होना चाहिए। ऐसा नहीं होता है, तो अफसर चूड़ियां पहनकर घर बैठने लायक ही हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, महिलाओं के प्रदर्शन की फोटोज...