पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकानपुर, यूपी। शुक्रवार को एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद सुसाइड कर लिया। इससे पहले अपनी मां पर भी डंडे से प्रहार किए। पुलिस ने घायल प्रेमिका और मृतक की मां को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। युवक एक सुसाइड नोट छोड़कर गया है। इसमें उसने प्रेमिका के चरित्र पर संदेश जाहिर किया है।
-बर्रा थाना क्षेत्र स्थित वरुण विहार में रहने अंकित पाल का पड़ोस में रहने वाली Bsc की छात्रा से 2 साल से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी मोहल्ले में थी। लड़की एक प्राइवेट स्कूल में टीचर भी है।
-मृतक को शक था कि, प्रेमिका का किसी और से भी अफेयर है। इसी बात को लेकर उसका कई बार झगड़ा भी हुआ।
-घटना के समय लड़की स्कूल से पढ़ाकर लौट रही थी। जैसे ही वो घर के करीब पहुंची, अंकित ने उस पर चाकू से वार कर दिए। प्रेमिका चिल्लाते हुए घर की तरफ भागी। उसने परिजनों को बताया कि अंकित ने उसकी पीठ में चाकू मारा है।
-उधर, हमले के बाद अंकित अपने घर पहुंचा, तो उसके हाथ में खून लगा देख मां ने पूछताछ की। इस पर अंकित ने गुस्से में मां पर भी डंडे से प्रहार किए। मां जैसे-तैसे वहां से भागी और छत पर चढ़ गई। इतने में अंकित अपने कमरे में गया और फांसी पर लटक गया।
-इसके बाद अंकित ने खुद को कमरे में बंद करके फांसी लगा ली। प्रेमिका के परिजन जब अंकित के घर पहुंचे, तब तक उसने फांसी लगा ली थी।
अंकित की मां के मुताबिक, उसके पिता का 6 महीने पहले ही निधन हुआ है।
-एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा के अनुसार, अंकित ने सुसाइड नोट में पड़ोस के कई लोगों के नाम का जिक्र किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.