पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकानपुर, यूपी। पिता को खाना देने फैक्ट्री आए बेटे का जला हुआ शव भट्टी(Boiler) के अंदर मिलने का मामला सामने आया है। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे की लाश भट्टी से बाहर निकाली जा सकी। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है।
-पनकी थाना क्षेत्र स्थित सरायमीता में रहने वाले पप्पू 'राधा आर्यन फाउंडेशन फैक्ट्री' में काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा बेटे की मौत के बाद एक बेटी बची है।
-गुरुवार दोपहर अर्जुन(11) फैक्ट्री में खाना देने आया था। खाना देकर घर जाने की बात कहकर अर्जुन वहां से चला गया।
-पप्पू खाना खाकर वापस काम के लिए लौटे, तो उन्होंने बेटे की शर्ट बायलर में फंसी देखी। उन्होंने झांककर अंदर देखा, तो अर्जुन की लाश अंदर फंसी हुई थी।
-बच्चे की मौत के बाद फैक्ट्री में हंगामा मच गया। आक्रोशित लोगों ने फैक्ट्री मालिक गोपाल को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
-पप्पू के मुताबिक, फैक्ट्री मालिक अर्जुन से जबरन काम कराता था। आरोप है कि, बच्चे के विरोध करने पर गोपाल ने उसे मार डाला और लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे बायलर में छुपा दिया।
-पनकी थानाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी के मुताबिक, फैक्ट्री मालिक और उसके भाई को हिरासत में लिया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.