पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकानपुर, यूपी। सोमवार सुबह ईरिक्शे से स्कूल जा रहे तीसरी क्लास के बच्चे का बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। अपहरण के एक घंटे बाद पिता के मोबाइल पर फोन कर अपहरणकर्ताओ ने 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांग ली। हालांकि बाद में पुलिस से घिरता देख बदमाश बच्चे को एक बस में बैठाकर भाग निकले।
-काका देव थाना क्षेत्र स्थित रानीगंज में रहने वाले मंजीत शुक्ला हॉस्टल चलाते हैं। उनके परिवार में पत्नी उमा और 8 साल का एकलौता बेटा आदित्य है।
-आदित्य नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित ओंकारेश्वर सरस्वती शिक्षा निकेतन में पढ़ता है। आदित्य रोजाना की तरह ईरिक्शे से स्कूल जा रहा था। उसके साथ और भी दो छात्र बैठे थे।
-जैसे ही ईरिक्शा नहरिया के किनारे सुनसान स्थान पर पंहुचा, बाइक पर दो बदमाश आए और रिक्शा चालक की कनपटी में तमंचा लगा दिया।
-यह देखकर बच्चे दहशत में आ गए। एक बदमाश ने आदित्य के बारे में पूछा। पहचान के बाद वे बाइक पर बैठाकर उसे ले भागे।
-रिक्शा चालक ने फ़ौरन इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन और परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।
-इसी बीच मंजीत के मोबाइल पर कॉल आया कि बेटे को जिंदा चाहते हो 5 करोड़ रुपये तैयार रखो। फिरौती का कॉल आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
-हालांकि पुलिस और क्राइम ब्रांच सक्रिय हो चुकी थी। जगह-जगह चैकिंग अभियान शुरू कर दिया गया था।
-इसी बीच पुलिस को जनपद फतेहपुर में आदित्य के होने की सूचना मिली। पुलिस ने वहां पहुंचकर आदित्य को बरामद कर लिया।
-पुलिस को अपहरण करने वाले बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें वे बाइक से बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
-बच्चे के अपहरण की सूचना पर उसकी मां का बुरा हाल हो गया था। वे एक ही रट लगा रही थीं कि,उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। उन्हें बस बेटा सुरक्षित मिल जाए और कुछ नहीं चाहिए।
-एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वे जल्द पकड़े जाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.