पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकानपुर, यूपी। 13 साल की काजल सोलवानी चर्चा का विषय बनी हुई है। काकोरी गांव की काजल आंखें बंद करके कुछ भी पढ़ सकती है। 9वीं की छात्रा काजल बंद आंखों से साइकिल भी चला लेती है।dainikbhaskar.com की टीम ने इसका रियलिटी चेक किया। काजल खुशबू से यह बता देती है कि सामने महिला खड़ी है या पुरुष।
- खुली आंखों से जो कभी-कभी संभव नहीं होता, वो बंद आंखों से यह लड़की कर दिखाती है।
-आंखों पर पट्टी बांध कर काजल किताब-अखबार पढ़ लेती है। छूकर नोट का सीरिज नंबर बता देती है। साइकिल भी चलाती है।
-इतना ही नहीं, कोई भी चीज एक बार उसे स्पर्श कराकर कहीं भी छुपा दो, वो ढूंढ निकालती है।
-कालज बंद आंखों से बता देती है कि उसके सामने कितने लोग खड़े हैं, कितने आदमी हैं और कितनी महिलाएं।
बिधनू थाना क्षेत्र स्थित काकोरी गांव में रहने वाले जयकारन टीचर हैं। काजल उनकी भांजी है। काजल 9वीं की छात्रा है।
-जयकारन बताते हैं कि काजल जब साढ़े तीन साल की थी, तब उसे वे गांव लेकर आए थे। तब से वो उन्हीं के साथ रहती है। काजल के माता-पिता गोपालपुर कैधा में रहते हैं। काजल के पिता राज बहादुर किसान हैं। परिवार में मां पुत्तन देवी, 2 बड़े भाई राजू ,संजय और उसके अलावा तीन बहनें सुमन, किरन और पूजा हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.