पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aam Aadmi Party Activists Celebrated Historic Victory In Kanpur

कानपुरः 'आप' की एतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की एेतिहासिक जीत पर देशभर में पार्टी के कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं। इसी क्रम में कानपुर के आनंदबाग इलाके में 'आप' के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। वहीं, राह चलते लोगों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
आनंदबाग इलाके के 'आप' पार्टी के प्रभारी रजत मिश्र के मुताबिक, उनकी पार्टी की एतिहासिक जीत हुई है। उन्हें इस बार जीत की पूरी उम्मीद थी, लेकिन जनता ने बहुमत के साथ उन्हें दिल्ली की गद्दी सौंपी है। यह जीत केजरीवाल के सादगी और पिछले 49 दिन के कार्यकाल की वजह से ही हुई है। आम आदमी अब इतना जागरूक हो चुका है कि उसे केवल आश्वासन के जरिए बहलाया नहीं जा सकता। नरेंद्र मोदी ने लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए। हालांकि, आम जनता को वादों के अलावा और कुछ भी नहीं दिया। इसी वजह से लोगों ने बीजेपी को एक सबक सिखाया है।
'आप' के कार्यकर्ता अनिल ने बताया कि इस समय जनता की समस्या बिजली, पानी, सड़क और महंगाई है। इन आठ महीनों में बीजेपी ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है, जिससे लोगों को इन परेशानियों से राहत मिल सके। ऐसे में दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं बल्कि काम चाहिए।
आगे की स्लाइड में देखें अन्य संबंधित तस्वीरें...