कानपुर. चकेरी थानाक्षेत्र के जाजमऊ इलाके में गुरुवार देर रात प्रॉपर्टी विवाद में एक युवक पर तेजाब डालने का मामला सामने आया है। इसका आरोप लड़के के ताऊ (पिता के बड़े भाई) पर लगा है। उसे गंभीर हालत में हैलेट में एडमिट कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।
घर के बाहर हुई वारदात
- पीड़ित इकलाख ने बताया कि वह गुरुवार रात करीब 1 बजे लखनऊ से वापस अपने घर कानपुर आ रहे थे।
- घर के नजदीक आते ही ताऊ और उनके बेटों ने उसे रोक लिया और मारपीट करने लगे।
- विरोध करने और भागने पर उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया।
आरोपी जमीन पर करना चाहते हैं कब्जा
- इकलाख के मुताबिक, उनकी दादी ने घर का बंटवारा कर दिया था। सभी के लिए अलग-अलग वसीयत लिख दी थी।
- आरोप है कि ताऊ और उनके बेटे जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
क्या कहती है पुलिस?
- एसओ चकेरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
- मामला पारिवारिक और प्रॉपर्टी का है।
- इसलिए जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।