पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Agra Religion Conversion VHP Statement Uttar Pradesh News

धर्म परिवर्तन मामले में विहिप ने कहा- आगरा में जो हुआ वो कानूनी प्रक्रिया के तहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. आगरा में हुए धर्म परिवर्तन मामले में विश्व हिन्‍दू परिषद के संयोजक प्रकाश शर्मा ने कहा कि जो भी हुआ वो कानूनी प्रकिया के तहत हुआ। उन्‍होंने कहा कि आगरा में जिस परिवार ने धर्म परिवर्तन किया वह 25 से 30 साल पहले हिन्दू से अपना धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बन गए थे। इन लोगों ने वापस अपना धर्म परिवर्तन कर घर वापसी की है। ये बातें खुद उन परिवार ने कही हैं।

धर्म परिवर्तन मामले में प्रकाश शर्मा के खिलाफ आगरा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कानपुर पहुंचे प्रकाश शर्मा ने मीडिया से बताया कि जो हुआ वो कानूनी प्रक्रिया के तहत किया गया। उन्‍होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में मीडिया का एक वर्ग और राजनैतिक दल, जिनकी राजनीति धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है वह धर्म परिवर्तन के मामले को बार-बार उठा रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि जब उन परिवार ने खुद स्पष्टीकरण दे दि‍या तो फिर इसपर हो हल्ला क्यों। आगरा में जो घर वापसी की प्रक्रिया हुई वो कोई पहली बार देश में नहीं हुई है। देश में लाखों की संख्या में लोग धर्म परिवर्तन कर अपने घर वापसी करते हैं। ये बरसों से प्रक्रिया होती आ रही है। इसे पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाता है। उन्‍होंने कहा कि धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम जबरदस्ती नहीं किया जाता बल्कि लोग स्वेच्‍छा से अपने घर में वापसी करते हैं। इसके लिए लोग बकायदा शपथ पत्र लगाते हैं।

प्रकाश शर्मा के मुताबिक, कुछ लोग जानबूझ कर केंद्र में बने मोदी की सरकार पर इस तरह के प्रश्न चिन्ह लगाकर कठघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि उनके खिलाफ आगरा में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। यदि उन्‍हें पता होता कि इस काम को लेकर इतना बखेड़ा खड़ा होगा तो खुले में ये काम करते ही नहीं।
फाइल फोटो: प्रकाश शर्मा।