पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Akhilesh Yadav Comment Narendra Modi Clean India Campaign

PM के 'स्वच्छता अभियान' पर CM ने कहा- जिंदगी में कभी नहीं लगाई झाड़ू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीडियो: उन्नाव में ट्रांसगंगा हाइटेक सिटी के शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते सीएम अखिलेश यादव।
उन्नाव/कानपुर. सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को गंगा बैराज के पास प्रस्तावित ट्रांसगंगा हाईटेक सिटी का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्‍होंने पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान पर कटाक्ष किया। उन्‍होंने कहा, 'अपनी जिंदगी में कभी झाड़ू नहीं उठाई, लेकिन इस अभियान से उनका नाम जोड़ दिया गया। सपा ने झाड़ू उठाने का नहीं, बल्कि सफाई कर्मचारियों को इनामी राशि देकर सम्मानित करने का फैसला किया है।'
अखिलेश ने बीजेपी का नाम लिए बगैर कहा कि उस पार्टी के घोषणा-पत्र में झाड़ू उठाने की कोई बात नहीं लिखी थी। इसके बावजूद वे झाड़ू लेकर सफाई अभियान में कूद पड़े। उन्होंने वार्ड को साफ रखने वाले कर्मचारियों को इनाम देने का एलान किया है। इसके तहत फर्स्‍ट आने वाले सफाई-कर्मचारी को एक करोड़, सेकेंड को 30 लाख और थर्ड स्‍थान पर रहने वाले को 20 लाख रुपए बतौर इनाम दिए जाएंगे।
पीएम ने यूपी के नौ हस्तियों को किया था नॉमिनेट
बता दें कि पीएम मोदी सात नवंबर को अपनी संसदीय सीट बनारस पहुंचे थे। वहां उन्होंने जयापुर गांव को गोद लिया था। साथ ही अस्सी घाट पर सफाई अभियान की शुरुआत की थी। इस दौरान मोदी ने अखिलेश सहित यूपी के 9 लोगों स्वच्छता अभियान से जोड़ा था। इसमें राजू श्रीवास्तव, मनु शर्मा, क्रिकेटर सुरेश रैना, मनोज तिवारी भी शामिल हैं।
ट्रांसगंगा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना
इस दौरान सीएम ने कहा कि ट्रांसगंगा हाईटेक सिटी उनकी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें किसानों ने बहुत सहयोग दिया है। पार्टी की कोशिश है कि प्रदेश को लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। यह तभी संभव होगा, जब उद्योग-धंधे और फैक्ट्रियां लगेंगी। इसके लिए जमीन की जरूरत होती है। किसानों ने प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी है। इसलिए सरकार उनका शुक्रिया अदा करती है। सीएम ने कानपुर-उन्नाव में सड़क बनवाने के लिए बजट देने की घोषणा की।
आगे पढ़िए, अखिलेश सरकार ने गिनाए अपनी सरकार के फायदे...