पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Akhilesh Yadav Foundation 400 Crore Project Kanpur Uttar Pradesh

अखिलेश का कानपुर दौरा आज, 400 करोड़ के प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: कानपुर के कृषि यूनिवर्सिटी में बोलते यूपी के सीएम अखिलेश यादव।
कानपुर. यूपी के सीएम शुक्रवार को कानपुर के कृषि यूनिवर्सिटी के एक समारोह में शामिल हुए। यहां अखिलेश ने करीब 400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम ने आगरा में धर्म परिवर्तन मामले का जिक्र कहा। उन्होंने कहा कि कई ताकतें यूपी का माहौल खराब करने की फिराक में है, लेकिन समाजवादी पार्टी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि अब बीजेपी हमारा भी धर्म परिवर्तन करा देगी।

समारोह के दौरान सीएम ने कानपुर डेवेलपमेंट अथॉरिटी (केडीए) की तीन आवासीय योजनाओं की आधारशिला रखी। साथ ही 15 अन्य कार्यो का शिलान्यास किया। इनमें दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और गंगा बैराज पर लोहिया बॉटनिकल पार्क का निर्माणकार्य भी शामिल है। लोक निर्माण विभाग को विभिन्न योजनाओं के लिए 885.181 करोड़ रुपए दिए। इसके अलावा अखिलेश ने कई योजनाओं के तहत छात्रों, गरीबों, विकलांगों और किसानों को 82 करोड़ रुपए का चेक बांटें। विकलांगों को ट्राईसाइकिल और व्हीलचेयर भी दी।
कानपुर में लाएंगे मेट्रो

इस दौरान सीएम अखिलेश यादव ने कानपुर आईआईटी से लेकर कल्याणपुर तक पांच किमी रोड के चौड़ीकरण के लिए बजट की घोषणा की। उन्होंने इसके लिए पांच करोड़ रुपए आवंटित किए। वहीं, कानपुर शहर की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए 416 लाख रुपए स्वीकार किए गए। सीएम ने कहा कि लखनऊ में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। सरकार जल्द ही कानपुर में भी मेट्रो लाएगी। यहां के सपा विधायकों ने उनसे यह गुजारिश की है। इसपर साल 2016 से काम किया जाएगा।

गरीबों को मिलेगा सस्ता खाना

अखिलेश ने शिलान्यास के बाद कहा कि उनकी सरकार लगातार काम कर रही है। महिलाओं, गरीबों, छात्राओं और विकलांगों के लिए योजनाएं लाई जा रही है। गरीबों को सस्ते दरों पर भोजन कराने की योजना भी लाई जाएगी। अगले महीने तक लखनऊ में इस योजना को शुरू किया जाएगा। बाद में कानपुर को भी इसमें जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही 32 करोड़ रुपए से बने 'इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम' लागू किया जाएगा।
इनका किया शिलान्यास
सीएम ने शताब्दी नगर में 1632 इडब्ल्यूएस सस्ते आवासों के निर्माण, 720 एलआईजी सस्ते आवास का निर्माण, नगर में 1216 एमआईजी सस्ते आवास निर्माण, न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के फेस- 1, 2, 3 के विकास कार्य, गंगा बैराज के बॉटनिकल गार्डेन का विकास कार्य, मोती झील में बाल उद्यान का पुनर्निर्माण, बर्रा विश्व बैंक के सेक्टर-ए, बी, डी, ई, एच, एच-1 में सीवेज और शहर में इंट्रीगेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का शिलान्यास किया।
आगे पढ़िए, सीएम ने लाभार्थियों को बांटी सहायता राशि...