पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Akhilesh Yadav Lions Suffering From Viral Etawah Latest News

सीएम अखिलेश के शेरों को हुआ वायरल, दो दिन से नहीं खाया खाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: इटावा के लॉयन सफारी में बीमार शेर विष्णु और लक्ष्मी।
इटावा/कानपुर. इटावा के लॉयन सफारी में सीएम अखिलेश यादव के दो शेर बीमार हो गए हैं। विष्णु और लक्ष्मी नाम के इन शेरों को 15 दिन पहले कानपुर से यहां शिफ्ट किया गया था। कुछ दिन बाद ही वे बीमार हो गए। दो दिन से तो इन्होंने खाना भी छोड़ दिया है। इसे लेकर वन विभाग के अधिकारी सकते में आ गए। मथुरा वेटनरी कॉलेज के डॉ. अमित वर्मा और डॉ. आशीष श्रीवास्तव उनका इलाज करने के लिए पहुंच गए।
बताते चलें कि दोनों शेर रोजाना 10 किलो मांस खाते थे। बीते दो दिनों से उन्होंने कुछ नहीं खाया था। गुरुवार को डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। उन्हें दवा भी पिलाई गई। इसके बाद उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार आया है। इस बीच डॉक्टरों ने उन्हें थोड़ा-थोड़ा चिकन खाने को दिया। डीएफओ चंबल आगरा अनिल पटेल ने बताया कि इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। वायरल से दोनों को जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी।
दोनों के इलाज को लेकर वन विभाग सतर्क
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट को देखते हुए लॉयन सफारी में वन विभाग ने विष्णु-लक्ष्मी के इलाज में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसके लिए देहरादून स्थित वाइल्ड इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के डॉक्टर पराग निगम से भी सलाह ली जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के वन्य जीव संरक्षक रूपक डे ने भी लॉयन सफारी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बीमार विष्णु-लक्ष्मी की हालत के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।