पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आजम-मुलायम के खि‍लाफ फेसबुक पोस्‍ट से बवाल, युवक के खि‍लाफ केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उन्‍नाव/कानपुर. फेसबुक पर समुदाय विशेष सहित आजम खान और मुलायम सिंह यादव के खि‍लाफ पोस्‍ट करना एक नाबालिग युवक को भारी पड़ गया। मुस्‍लिम संगठन इसके विरोध में उतर आया। आनन-फानन में पुलिस ने युवक को बुधवार देर रात अरेस्‍ट कर जेल में बंद कर दिया। इस मामले से भड़के हिंदू संगठन और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं की डाली गई अश्लील फोटो पर मामला दर्ज करने की मांग की। आगे पढ़‍िए, क्‍या है पूरा मामला...
. फेसबुक पर एक युवक ने हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील फोटो और कमेंट पोस्ट किया था।
. इसके बाद बीते 28 जनवरी को नाबालिग युवक अमित ने जवाब में पैगंबर साहब, आजम खान और मुलायम सिंह यादव के खिलाफ पोस्ट डाल दी।
. जब ये मामला लखनऊ तक पहुंचा तो लगभग 12 दिनों के बाद मुस्लिम संगठन दावतुल हक उमर सोसाइटी ने युवक के खिलाफ एसपी को तहरीर दी।
. अचानक पुलिस हरकत में आई और देर रात अमित के घर पर धावा बोल दिया।
. पूछताछ के बहाने रात में ही पुलिस अमित को थाने ले आई। सुबह होते ही पुलिस ने उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया।
हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव
. इस मामले में स्थानीय बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया।
. युवा वहिनी के लोगों ने फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील फोटो पोस्ट करने वाले मुस्लिम युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
. परिजनों का कहना है कि सत्‍ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने मुकदमे की कार्रवाई की है।
खबरें और भी हैं...