क्या है पूरा मामला?
- मामला तिर्वा कोतवाली के धारा नगर गांव का है।
- यहां के निवासी गिरिजाशंकर का पड़ोस में रहने वाली नीरजा कुमारी से पिछले पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
- लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इस बात को लेकर कुछ समय पहले नीरजा के पिता ने लड़के की पिटाई भी की थी।
पिता ने चार साल पहले करा दी लड़की की शादी
- गिरिजाशंकर के पिता रामलाल ने बताया कि उन्होंने लड़की के घरवालों से दोनों की शादी की बात कही, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
- करीब चार साल पहले ही नीरजा की शादी संपन्न घर में करा दी। उसकी तीन साल की बेटी भी है।
- इसके बावजूद दोनों का प्यार खत्म नहीं हुआ और एक-दूसरे से मिलते रहे।
- घटना वाले दिन नीरजा किसी बहाने से गिरिजाशंकर के पास पहुंची थी।
पंखे से लटककर दोनों ने किया सुसाइड
- मृतक के चाचा का कहना है कि गिरिजाशंकर किसानी करता था। बुधवार सुबह जब उसका दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
- करीब 15 मिनट बाद दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि नीरजा और गिरिजाशंकर पंखे में रस्सी के सहारे फांसी पर लटके हुए थे।
- इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
गांववालों को ऑनर किलिंग का शक
- ग्रामीण सुरेश ने बताया कि उनके अफेयर के बारे में पूरे गांव में चर्चा होती थी।
- इस वजह से लड़की के घरवाले काफी नाराज थे।
- गांववाले ऑनर किलिंग की आशंका जता रहे हैं।
क्या कहती है पुलिस?
- एसपी दिनेश कुमार का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सुसाइड या हत्या का पता चल सकेगा।
- फिलहाल, दोनों के घरवालों से पूछताछ की गई है।