कानपुर में कुंभकरण का पुतला फूंकते हुए बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता (तस्वीर में)
कानपुर. यूपी सरकार को कुंभकरण बताते हुए बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में पुतला फूंका। आरोप है कि बिजली और पानी की किल्लत को लेकर आम जनता परेशान है, लेकिन यूपी सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहले जुलूस निकाला और फिर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर कुंभकरण के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
बीजेपी विधायक सलिल विश्नोई के मुताबिक, शहर में 14 से 16 घंटे बिजली कटौती हो रही है, लेकिन सरकार कागजों में इसे चार घंटे दिखा रही है। सरकार की उदासीनता की वजह से ही यहां कारोबारी परेशान हैं। रात में बिजली नहीं आने की वजह से लोग सो नहीं सकते। इससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
बीजेपी विधायक सलिल विश्नोई ने कानपुर की कानून-व्यवस्था पर भी उंगली उठाई हैं। उन्होंने कहा कि यहां आए दिन लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी प्रदेश की सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। यही वजह है कि सरकार को जगाने के लिए जनता सड़कों पर पुतला फूंकने पर मजबूर है।
आगे देखिए, बीजेपी के कुंभकरण का पुतला फूंकने के पहले की अन्य तस्वीरें...