मैनपुरी/कानपुर. मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। गांव कुरावली में एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो युवकों की मौत से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जसरऊ निवासी प्रवेन्द्र (45) अपने मौसेरे भाई सतेन्द्र के साथ बाइक से मैनपुरी आए थे। दोनों काम निपटाने के बाद वापस जसरऊ गांव जा रहे थे। कुरावली मार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार हापुड़ डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे प्रवेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतेन्द्र घायल हो गया।
सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। नाराज ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में किसी तरह लोगों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रोडवेज बस को कुरावली में कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
प्रतीकात्मक तस्वीर।