पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Comedian Raju Srivastava Said Kiran Bedi Responsible For Defeat Delhi Election

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने कहा- किरण बेदी हैं दिल्ली चुनाव में हार की जिम्मेदार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. किरण बेदी अपने कार्यकर्ताओं से डांट-डपट कर बात करती हैं। वह तेज तर्रार आईपीएस हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि वह अपने हाथ में हर समय डंडा लिए रहती हैं। कार्यकर्ता उनसे बात करने से डरते हैं। बीजेपी के पास हर्षवर्धन और सतीश उपाध्याय जैसे कई दिग्गज थे, लेकिन चुनाव में उनका उपयोग नहीं किया गया। इसलिए बीजेपी की दिल्ली में हार की वजह कहीं ना कहीं किरण बेदी ही हैं। यह बातें भारत के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने बुधवार को कही।
पहले कांग्रेस, सपा और अब बीजेपी का दामन थामने वाले राजू श्रीवास्तव ने दिल्ली चुनाव में मिली हार पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस हार का जिम्मेदार किरण बेदी हैं। हालांकि, उनकी वे साफ-सुथरी छवि वाली महिला हैं। यदि बीजेपी उनको समय से लाकर मास्टर स्ट्रोक खेलती, तो पार्टी को काफी फायदा मिलता। उन्हें देर से मैदान में उतारने पर दांव उल्टा पड़ गया। इसका खामियाजा हार के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
नई ऊर्जा के साथ खड़ी होगी बीजेपी
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पीएम मोदी ने जनसभा में लोगों से पूछा कि किसे वोट देंगे, तो जनता ने कहा कि 'आप' को वोट देंगे। जनता के मूड को बीजेपी भांप नहीं पाई और दिल्ली की चाभी अरविंद को सौंप दी। हालांकि, बीजेपी को हारना भी जरूरी था, इससे लोगों का अंहकार टूटता है। अब बीजेपी नई ऊर्जा के साथ दोबारा खड़ी होगी। वहीं, उन्होंने दिल्ली में एतिहासिक जीत पर अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को बधाई दी है।
आगे की स्लाइड में देखें संबंधित तस्वीर...