कानपुर. कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बीजेपी पार्षद बीना कुशवाहा की बेटी ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसने सुसाइड किया है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है, 'उसने अपनी मर्जी से अपना एटीएम बीनू को दे रखा था, इसमें बीनू और उसके परिवार की कोई गलती नहीं है। न ही उनको तंग किया जाए।'
दोनों परिवार कर रहे थे विरोध
मसवानपुर में बीजेपी पार्षद बीना कुशवाहा की बेटी रत्ना उर्फ सुप्रिया बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। बताया जा रहा है कि उसका प्रेम प्रसंग बीनू नाम के लड़के से था। दोनों परिवारों को इसकी जानकारी हुई तो वे विरोध कर रहे थे। इससे नाराज होकर रत्ना ने सुसाइड कर लिया।
डिप्टी एसपी पर लगा आरोप
डिप्टी एसपी राजेश कुमार सिंह ने घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाना उचित नहीं समझा और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बोला कि जो जांच फॉरेंसिक टीम करती है, वह सब उन्होंने कर ली, घटना स्थल का पूरा वीडियो बना लिया गया है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए सुसाइड नोट...