पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति-पत्नी ने की खुद को जलाने की कोशिश तो उल्टे पांव लौटे ACM

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. नजीराबादा थानाक्षेत्र में पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां सोमवार शाम को एसीएम (प्रथम) एक रेस्टोरेंट सील करने पहुंचे थे, लेकिन दंपति ने खुद को जलाने की धमकी दे डाली। जब उन्होंने अपने ऊपर कैरोसीन छिड़कने की कोशिश की तो एसीएम को वापस लौटना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
- सरोजनी नगर में हैपी सिंह का एक रेस्टोरेंट है।
- उसने बताया कि उसके बड़े भाई और भाभी से इस रेस्टोरेंट को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा है।
- इसको लेकर कई बार हमला करने पर दोनों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।
- आरोप है कि वो इस प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहते हैं।
- हैपी का कहना है कि मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है तो पुलिस रेस्टोरेंट कैसे सील कर सकती है।

क्या कहती है पुलिस
- एसीएम प्रथम योगेंद्र के मुताबिक, उन्हें शिकायत मिली थी कि रेस्टोरेंट अवैध जमीन पर बना है।
- ऐसे में वो टीम के साथ निरीक्षण करने गए थे, लेकिन भीड़ ने ये अफवाह फैला दी कि रेस्टोरेंट सील होने जा रहा है।
- फिर रेस्टोरेंट मालिक और उसकी पत्नी को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज...
खबरें और भी हैं...