पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंदिर में लगी डकैत ददुआ की मूर्ति, पहुंच सकते हैं कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर/कानपुर. नरसिंहपुरकबरहा के हनुमान मंदिर में रविवार को दस्यु सरगना ददुआ और उसकी पत्नी सिया देवी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। वैदिक मंत्रों के बीच जिस समय प्रतिमा लगाई गई, मंदिर के अंदर ददुआ के भाई बाल कुमार और बेटा बीर सिंह परिवार के साथ मौजूद थे। आयोजकों का दावा था कि वहां लगे भंडारे में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव पहुंच सकते हैं।
ददुआ ने 2000 में डाली थी मंदिर की नींव
- ददुआ ने 2000 में फतेहपुर के धाता थानाक्षेत्र के कबरहा गांव में एक मंदिर की नींव डाली थी। राम-सीता, हनुमान और शिव की मूर्तियों की स्थापना की गई थी।
- इस मंदिर का निर्माण 2006 में पूरा होने के बाद भव्य समारोह हुआ था, जिसमें पुलिस की नजरों से बचते हुए ददुआ भी शामिल हुआ था।
तीन दशक तक किया था राज

- ददुआ डकैत का चंबल के इलाके पर करीब तीन दशक तक राज रहा।
- 1978 में एक व्यक्ति की हत्या कर उसने गांव में घूम-घूम कर पिता की मौत का बदला लेने की बात सुनाई थी।
- एमपी, छत्तीसगढ़ और यूपी से सटे चंबल के बीहड़ों में लूट, डकैती, हत्या और अपहरण जैसे अपराध करता था।
- 1983 में ददुआ ने अपना गैंग खड़ा किया था।
- 1986 में उसका नाम रामू का पुरवा में हुए 9 लोगों के नरसंहार में चर्चा में आया था।
- चंबल की करीब 10 विधानसभा में ददुआ का खौफ था। आसपास के करीब 500 गांव में उसकी धाक थी।
- 2008 में पुलिस मुठभेड़ में साथियों सहित उसकी मौत हो गई थी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज...
खबरें और भी हैं...