पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज कन्नौज में होंगी डिंपल यादव, फेसबुक के अधिकारी इत्र व्यापारियों को देंगे जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर/कन्नौज. सांसद डिंपल यादव ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फेसबुक के जरिए इत्र उद्योग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वहीं, फेसबुक कंपनी के अधिकारियों ने इत्र व्यापारियों को जानकारी दी।
छोटे कारोबारियों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने की तैयारी...
- यूपी सरकार अब लघु और सूक्ष्म उद्योग के कारोबारियों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने की तैयारी में जुट गई है।
- अब सोशल मीडिया के जरिए फ्री में प्रचार-प्रसार करेगी। इस अभियान को 'बूस्ट योर बिजनेस इनिशियेटिव' नाम दिया गया है।
- इसकी शुरुआत यूपी के कन्नौज जिले से डिंपल यादव ने की।
फेसबुक के अधिकारी हुए शामिल
- फेसबुक के कई अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
- टीम लीडर रितेश मेहता ने इस अवसर पर कहा कि फेसबुक पर एक वेब पेज बनेगा, जिसमें प्रोडक्ट का प्रमोशन करेंगे।
- बड़े बिजनेसमैन आसानी से अपने सामानों का प्रचार-प्रसार कर लेते हैं, लेकिन छोटे कारोबारियों को काफी दिक्कत होती है।
- इसलिए सरकार ने इस अभियान की शुरुआत की है।
प्रमोशन के लिए नहीं करना होगा पेमेंट
- फेसबुक की 12 सदस्यीय टीम 13 फरवरी तक महाप्रबंधक उद्योग और सीडीओ के साथ वेब पेज का निर्माण करेगी।
- इसके लिए कंपनियों को कोई पेमेंट नहीं करना होगा यानी प्रमोशन पूरी तरह से फ्री में होगा।
डिंपल यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
- सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।
- उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यूपी के साथ सौतेला व्यवहार करती है।
- जीटी रोड जर्जर है, प्रदेश में बीजेपी के सबसे ज्यादा सांसद है, उसके बावजूद केंद्र सरकार रोड का कंस्ट्रक्शन नहीं करा रही है।
कन्नौज का इत्र है वर्ल्ड फेमस
- डिंपल ने आगे कहा कि छोटे कारोबारियों के प्रोडक्ट को वर्ल्ड लेवल तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने फेसबुक से संपर्क किया है।
- कन्नौज के इत्र पूरे वर्ल्ड में फेमस है। सोशल मीडिया के जरिए इसे और मजबूती देने की योजना की शुरुआत यहां से की गई है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज...
खबरें और भी हैं...