पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dm Raids Kesko Sub Station Seven Broker Arrested Kanpur Latest News

केस्को सबस्टेशन में डीएम का छापा, सात दलाल गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. सोमवार को कानपुर के नौबस्ता केस्को सबस्टेशन में डीएम रौशन जैकब औचक निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान जांच में पाए सात दलालों को डीएम के आदेश पर नौबस्ता पुलिस ने गिरफ्तार किया।

नौबस्ता के बसंत विहार स्थित केस्को सबस्टेशन पर आज दोपहर डीएम रोशन जैकब नौबस्ता थाने की पुलिस के साथ औचक निरीक्षण करने पहुंची। डीएम और पुलिस को देखते ही वहां मौजूद सभी लोगों में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर बाद मौजूद सभी लोगों को एक कमरे में खड़ा कर दिया। इसके बाद सभी लोगों एसे बिजली के बिल मांगे गए। इस दौरान जिन लोगों ने बिल नहीं दिखाया उनसे यहां आने का कारण पूछा गया।

केस्‍को सबस्‍टेशन में मौजूद कुछ लोगों ने तो बिल दिखाए लेकिन सात लोगों ने बिल भी नहीं दिखाया और आने का कारण भी। इसके बाद डीएम के आदेश पर सभी सातों लोगों को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में ले लिया गया है। डीएम ने इस मामले में सख्‍त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सब-स्‍टेशन में मौजूद एसडीओ और अन्‍य अधिकारी भी दहशत में दिखे।

सबस्टेशन के अधिशाषी अभियंता ए.के. सिंह से इस कार्रवाई पर बात की गई तो उन्‍होंने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। उन्‍होंने कहा यहां कोई दलाल नहीं है और दलाली के काम यहां नहीं होते हैं। हालांकि, यहां पर होने वाली दलाली जैसे मामलों की शिकायतें कई बार की जा चुकी ही हैं।

फोटो: केस्‍को सबस्‍टेशन में औचक निरीक्षण के दौरान पूछताछ करतीं डीएम रौशन जैकब।