पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Eunuchs Siege Police Station For Arrest Fake Eunuchs

नकली किन्नरों को लेकर फिर हुआ बवाल, असली किन्नरों ने किया थाने का घेराव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. कानपुर के बाबू पुरवा थाना में किन्नरों ने सोमवार को जमकर बवाल काटा। बाबू पुरवा इलाके में नकली किन्नरों का गिरोह सक्रिय है। उनको गिरफ्तार करने के लिए किन्नरों ने प्रशासन से मांग की है। पुलिस ने सभी को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही इन नकली किन्नरों के गिरोह का भंडाफोड़ हो जाएगा। वहीं, दो दिनों के अंदर इनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर किन्नरों ने पूरे शहर का घेराव करने की चेतावनी दी है।
जानकारी के मुताबिक, बाबू पुरवा के खटिकाना में कुछ लड़के किन्नरों का भेष बनाकर जमकर वसूली कर कर रहे हैं। इसकी भनक जब असली किन्नरों के ग्रुप को लगी, तो आज उन्होंने बाबू पुरवा कोतवाली में पहुंच कर थाने का घेराव कर दिया। किन्नरों ने कहा की उन लड़कों की गिरफ्तारी की जाए। नकली किन्नर बनकर वे लोगों से नेग वसूल कर रहे है। इससे उनका काम में परेशानी हो रही है।
पहले भी पकड़ा गया था नकली किन्नरों का गिरोह
किन्नरों की मुखिया लाजो के मुताबिक, खटिकाना में रहने वाले फंटूश नाम के युवक ने खुद को किन्नर बताया है। उसने अपनी अलग किन्नरों की पूरी टीम बना ली है। इसमें सभी लड़के हैं, वह लोगों से वसूली कर रहे हैं। इस समय शादी का सीजन चल रहा है। नकली किन्नरों का गिरोह रात में निकलता है और शादी समारोह में पहुंच कर लोगों से वसूली कर लेता है। ऐसे में पूरे किन्नर समुदाय को अपमानित होना पड़ रहा है।
क्या कहती है पुलिस
पुलिस का कहना है कि किन्नरों की तहरीर पर ले ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आगे की स्लाइड में देखें संबंधित तस्वीरें...