पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ex Prime Minister Shashtri Grandson Demand Action Against Niranjayn Jyoti

पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र ने कहा- साध्वी के खिलाफ हो कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. फतेहपुर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा अपशब्द बोलने के विरोध में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन प्रेषित कर मुकदमा लिखे जाने की भी मांग की। वहीं, पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री ने खंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को फतेहपुर में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर साध्वी निरंजन ज्योति के खिलाफ भड़काऊ भाषण और अपशब्द का प्रयोग करने के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा से उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की।
पूर्व पीएम के पोते ने की शिकायत
इस दौरान पूर्व पीएम स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री ने कहा कि जिस तरह से केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अपशब्दों का प्रयोग किया है। उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, इस पर जब अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा से बात की गई तो उनका कहना है कि वे संवैधानिक पद पर हैं और अपने स्तर से कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। वह नियम के अनुरूप इसका इसका पालन करेंगे।

क्या कहा था साध्वी निरंजन ज्योति ने

मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति इन दिनों अपने दो बयानों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों इन बयानों के चलते विवाद खड़ा हो गया। एक बयान उन्होंने दिल्ली की राजनीति को लेकर दिया। विरोधियों पर हमला बोलने के लिए साध्वी निरंजन ज्योति ने गाली दे दी। विपक्षी पार्टियों के लोगों को 'हरामजादा' तक कह दिया। दूसरा बयान गैर हिंदुओं के बारे में दिया। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सब राम की संतान हैं।
फोटो: ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता।