कानपुर. क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी कानपुर के टुंडे कबाब के दीवाने हैं। गुरूवार को कानपुर के जेड स्क्वायर माल में उन्हें दोस्तों के साथ जमकर टुंडे कबाब को लुत्फ उठाते हुए देखा गया। प्रवीण कुमार के मुताबिक, वह नानवेज काफी पसंद करते हैं। वह जब भी लखनऊ-कानपुर आते हैं, तो टुंडे कबाब खाना नहीं भूलते हैं।
क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण कुमार इस समय रणजी ट्रॉफी लिए कानपुर में प्रेक्टिस कर रहे हैं। प्रवीण कुमार के अनुसार अच्छा खेलने और फिट रहने के लिए खानपान भी जरुरी है। फुरसत के समय रेड कलर की टी शर्ट पहले में हवाई चप्पल में प्रवीण कुमार जेड स्क्वायर माल पहुंचे, तो हर कोई उन्हें देखता ही रहा गया। हालांकि प्रवीण इस समय
टीम इंडिया से बाहर हैं।
क्रिकेटर प्रवीण कुमार के मुताबिक, विश्वकप के लिए भले ही उनका सिलेक्शन नहीं किया गया है, लेकिन
टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करेगी। वह मौजूदा रणजी सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर वह एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी की कोशिश करेंगे। इसके लिए वह अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि ये अपने कंधे की चोट से उबर कर जल्द टीम इंडिया में वापसी भी करेंगे।
फोटोः आगे देखिए, प्रवीण कुमार के जेड स्क्वायर माल की अन्य तस्वीरें...