पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कानपुरः कचहरी में वकील पर फायरिंग, आरोपी को तमंचे के साथ दबोचा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर/फर्रुखाबाद. कचहरी परिसर में मंगलवार को एक वकील पर गोली चलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी को तमंचा सहित हिरासत में ले लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
- कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के रक्खा चौराहा निवासी वकील सचेंद्र सिंह का एक युवक जय करन से जमीन को लेकर सिविल जज की अदालत में मामला चल रहा है।
- मंगलवार को सुनवाई होनी थी। जब मुकदमे में पेश होने के लिए दोनों कचहरी पहुंचे तो किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
- देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच जय करन ने तमंचे से सचेंद्र पर फायर कर दिया।
- हालांकि, निशाना चूकने की वजह से वो बाल-बाल बच गए।
- इसके बाद आरोपी को भीड़ ने दबोच लिया और जमकर पिटाई की।
मौके पर पहुंचे कई पुलिस अधिकारी
- सूचना मिलते ही डीएम सतेंद्र कुमार, एएसपी रामभुवन चौरसिया, सीओ सिटी योगेश कुमार मौके पर पहुंच गए।
- वकील ने जय करन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
- कोतवाल अजीत सिंह ने बताया की मौके से तमंचा मिला है, लेकिन आरोपी के हाथ में तमंचा नहीं था।
- तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज...
खबरें और भी हैं...