पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Firing Porter Market Groups Police Injured Uttar Pradesh Latest News

कानपुर में ठेला लगाने को लेकर दो गुटों में फायरिंग, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फायरिंग के बाद मौके पर जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम (तस्वीर में)
कानपुर. बादशाही नाका थाना इलाके के कुली बाजार में ठेला लगाने को लेकर दो गुटों में जमकर मार पीट हुई। इसमें तीन राउंड फायरिंग की भी सूचना है, लेकिन फायरिंग किसने की पुलिस इसे पता लगा पाने में नाकाम है। मारपीट में एक महिला समेत दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, ठेला लगाए जाने को लेकर एक ही समुदाय के दो गुट भिड़ गए। नदीम और फरान दो युवक कई सालों से यहां अगल-बगल ठेला लगाते रहे हैं। शनिवार को नदीम ने फरान की जगह पर अपना ठेला लगा लिया। इसको लेकर दोनों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई।
बादशाही नाका थाना एसओ मानिकचंद के अनुसार, नदीम और फरान दो युवक के बीच मारपीट हुई है। ठेला एक दूसरे की जगह पर लगाने का मामला है। फायरिंग को लेकर गोली किसने चलाई यह जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। इलाके के ठेला लगाने को लेकर मामूली विवाद में मारपिटाई और फायरिंग से लोगों में दहशत है।
आगे देखिए, फायरिंग के बाद मौके पर पुलिस बल के तैनाती की अन्य तस्वीरें...