कानपुर. 'इंडिया बदल रहा है, इसलिए बिंदास बोलो 'हैव ए हैप्पी पीरियड'। अब शर्माओ नहीं, बल्कि आगे बढ़कर खुद सेनेटरी नैपकिन इस्तेमाल करो। अपनी दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित करो।' कुछ इसी अंदाज में बुधवार को एक स्कूल में करीब 1 हजार छात्राओं को पैड्स बांटे गए।
- यूपी सरकार 'किशोरी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना' चला रहा है।
- इसके तहत स्कूलों में क्लास 6 से 12वीं तक की स्टूडेंट्स को फ्री में नैपकिन पैड्स बांटे गए।
- साथ ही हेल्थ और सेफ्टी के लिए कपड़ों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी।
पैड्स के बारे में दी जानकारी
- इस अवसर पर आईडीआईओएस की महिला अधिकारी संगीता यादव ने छात्राओं को नैपकिन पैड्स के बारे में बताया।
- इसे इस्तेमाल करने की विधि बताई और कई सवाल भी पूछे।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज...