कानपुर. यहां एक कार्यक्रम में रविवार को पहुंचे एफटीआईआई के डायरेक्टर गजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अच्छे काम का हमेशा विरोध होता है। महाभारत में भी युधिष्ठिर का विरोध हुआ था और अब जलन के कारण लोग पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं। विपक्ष के लोगों को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है। जेएनयू के मामले पर कहा कि देश विरोधी चीजें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सरकार से यही विनती है कि निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई न की जाए, लेकिन दोषियों को सजा जरूर मिले।
एफटीआईआई को लेकर क्या कहा?
एफटीआईआई को लेकर उन्होंने कहा कि वहां के स्टूडेंट्स, स्टाफ के फेवर में हम काम कर रहे हैं। फैसिलिटीज बढ़ाने, सिलेबस चेंज करने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, वह उसे निभा रहे हैं। फिलहाल माहौल शांत है। स्टूडेंट्स भी अपने काम में व्यस्त हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटोज...