पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gang Cocaine Feeding In Train Expose Five People Arrested

ट्रेनों में जहरखुरानी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. जीआरपी पुलिस ने मंगलवार को जहरखुरानी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। यह गिरोह कई दिनों से ट्रेनों में जहरखुरानी कर लूट की वारदात को अंजाम देता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कानपुर सेंट्रल से गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 220 ग्राम नशीला पदार्थ और तीन चाकू बरामद हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, कई दिनों से कानपुर से झांसी और मुंबई रूट की ट्रेनों में जहरखुरानी का मामला सामने आ रहा था। जीआरपी पुलिस ने इन घटनाओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने योजना के तहत स्टेशन पर एक मुखबिर भेजा। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया गिरोह जहरखुरानी और लूट की वारदात को अंजाम देने ही जा रहा था, तभी जीरआरपी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर यह गिरोह कई दिनों से सक्रिय था। इनके पास से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। वहीं, पकड़े गए बदमाश पहले भी इसी मामले में जेल जा चुके हैं। साथ ही उनपर लूट और जहरखुरानी के खिलाफ जीआरपी और दूसरे थाना में रिपोर्ट दर्ज है।
फोटोः पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।