पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Girl Raped Blackmail Porn Video FIR Lodged Kanpur Latest News

छात्रा से रेप के बाद युवक ने बनाया अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. पनकी थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि पांच महीने पहले एक युवक ने नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर छात्रा के साथ रेप किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करता था। वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ रेप किया। ऐसे में उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने मंगलवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मामला पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज इलाके का है। सीमा (बदला हुआ नाम) बीए की छात्रा है। उसने बताया कि करीब पांच महीने पहले वह कॉलेज जाने के लिए स्टैंड के पास ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक उसके पास आकर रूका। पीड़िता के मुताबिक, उसने अपना नाम अश्वनी प्रताप सिंह बताया। उसने कहा कि वह उसके ही कॉलेज में पढ़ता है और उसी के मोहल्ले में रहता है। वह उसे कॉलेज छोड़ देगा।
कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हुई बेहोश
छात्रा की मानें, तो उसने युवक के साथ जाने से मना कर दिया। हालांकि, वह जिद पर अड़ा था। उसे कॉलेज के लिए देर भी हो रही थी। ऐसे में वह बाइक पर बैठ गई। कुछ दुर चलने के बाद युवक ने बाइक रोक दी। पूछने पर बताया कि पास में उसकी चाची रहती हैं। उनसे जरूरी काम है, इसे जल्द से निपटाकर कॉलेज चलेगा। पीड़िता के मुताबिक, उसने वहां जाने से इनकार किया। बावजूद इसके युवक उसे अपनी चाची के घर लेकर गया। यहां उसकी चाची ने कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। इसे पीते ही वह बेहोश हो गई।
छात्रा का बनाया एमएमएस
जब उसे होश आया, तो वह अंदर बैडरूम में थी। युवक ने बताया कि वह बेहोश हो गई थी। इसलिए उसे यहां सुला दिया गया था। थोड़ी देर बाद उसने कॉलेज छोड़ दिया। करीब एक हफ्ते बाद वह छात्रा से दोबारा मिला। युवक को एक अश्लील एमएमएस दिखाया। इसे सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए उसने कई बार उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि एक हफ्ते पहले उसने अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। ऐसे में वह डर गई और परिजनों को आपबीती सुनाई।
फरार आरोपी की तलाश जारी
छात्रा के पिता के अनुसार, जब उनकी बेटी ने उन्हें पूरी बात बताई, तब भी उन्होंने इज्जत की खातिर रिपोर्ट नहीं लिखवाई। मंगलवार को जब उस युवक ने एमएमएस को सार्वजनिक करने और पुरे मोहल्ले में पोस्टर चिपकाने की धमकी दी, तब उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
फोटो: पनकी थाना, कानपुर।