पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • God Not Safe Here Thieves Cut Hand Statue Kanpur

कानपुरः यहां भगवान भी नहीं हैं महफूज, चोरों ने मूर्ति के काटे हाथ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. शहर में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बीते शुक्रवार को चोरों ने शहर के दो मंदिरों को अपना निशाना बनाया। एक तरफ देव क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके में कुछ चोर मंदिर में भगवान की मूर्ति के हाथ काटकर चुरा ले गए। साथ ही उन्होंने पैसों से भरा दानपात्र और हजारों रुपए कैश भी चुरा लिया। वहीं, थाना चकेरी इलाके में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र और कई पीतल की घंटियां चुरा ली। इस घटना से क्षेत्रीय इलाके के लोगों ने पुलिसिया कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
देव क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके में दुर्गा माता का मंदिर है। शनिवार सुबह जब भक्त मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के चैनल के ताला टूटा हुआ है। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़ कर पैसों से भरा दानपात्र चुरा लिया। यही नहीं, इसके बाद चोरों ने अष्टधातु की भगवान गणेश और कार्तिकेय की मूर्तियों के हाथ काटकर चोरी कर लिए। इसके अलावा उन्होंने हजारों के कैश और बर्तन पर भी हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना काकादेव के थानाध्यक्ष उदय प्रताप यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए चोरों को जल्दी पकड़ने की बात कही।
शरारती तत्वों ने घटना को दिया अंजाम
मंदिर की देखरेख और रखरखाव करने वाले राजीव और दीपक ने बताया कि मंदिर के पास स्थित पार्क में हमेशा शरारती और अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने शक है कि इन लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए मंदिर का ताला तोड़कर चुरा लिया पैसों से भरा दानपात्र...