पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gun Fire Kanya Bhoj One Person Died Many Injured Kanpur

कन्या भोज के दौरान मामूली विवाद में चली गोलियां, एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: हंगामा करते मृतक के परिजन।
कानपुर. घाटमपुर कोतवाली नवरात्रि में कन्या भोज के दौरान हुए मामूली विवाद में रविवार को गोलियां चली। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मामला घाटमपुर कोतवाली के गणेशीपुर गांव का है। अश्वनी तिवारी ने रविवार को नवरात्रि के अवसर अपने घर में कन्याभोज का आयोजन किया था। सुबह से ही इसकी तैयारी चल रही थी। आरोप है कि भोग बनाने के दौरान अरविंद तिवारी ने कहा कि चूल्हे में जो लकड़ियां इस्तेमाल की गई हैं, वह उनके पेड़ से काटी गई हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
हंगामे के बीच चली गोलियां
धीरे-धीरे बात मारपीट तक पहुंच गई। मामला बिगड़ता गया एक पक्ष ने गोली चला दी। इससे अश्वनी तिवारी बुरी तरह से घायल हो गए। घटना में आठ लोगों को भी चोटें आई। इसके बाद बवाल की सूचना पुलिस को दी गई। क्षेत्राधिकारी समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया।
आगे पढ़िए, दोनों पक्षों में जमीन को लेकर चल रहा था विवाद...