कानपुर. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के न्यू अशोक नगर इलाके में पति, पत्नी और साली ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पति-पत्नी ने एक ही फंदे में फांसी लगाई तो साली ने अलग फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। इसके बाद उनके घर के बाहर पूरा मोहल्ला उमड़ पड़ा। तीनो ने एक ही खूंटे से लटककर फांसी लगाई है। फंदे पर लटके ये तीनों शव गुड्डू (35) उसकी पत्नी दुर्गा (28) और मृतक गुड्डू की साली माया (19) के थे। मृतक के दो मासूम बच्चे अंजलि और करन ख़ामोशी से इस भयानक मंज़र को देखते रहे।
अंजली के मुताबिक, शनिवार की रात दस बजे सबने साथ में खाना खाया था। उसके बाद मम्मी पापा और मौसी कमरे में चले गए। सुबह देखा तो वो लोग लटके हुए थे। दरअसल गुड्डू शादी के बाद से ही अपने ससुराल में रहता था। उसके साथ उसकी सास और दो साली भी रहती थीं। गुड्डू के पडोसी बउवा की माने तो गुड्डू बहुत गरीब था। मजदूरी का काम कर घर चलाता था। उसको किडनी की भी प्रॉब्लम था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे कल्याणपुर के सर्किल इंस्पेक्टर भुल्लन यादव के अनुसार गुड्डू बीमार और बेरोजगार था। इसकी वजह से हो सकता है कि उसने आत्महत्या कर ली हो। पुलिस को यह नहीं समझ में नहीं आ रहा है कि गुड्डू की साली ने क्यों फांसी लगाई। बहरहाल घर में मौजूद बूढी नानी ही अब इन दोनों मासूम की सहारा है। पुलिस घटना की जांच की जा रही है।