पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • INTUC Put Modi Free India Billboard Expressed Joy Of BJP Defeat In Election

कानपुरः इंटक ने 'मोदी मुक्त भारत' होर्डिंग लगाकर बीजेपी की हार पर जताई खुशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. दिल्ली में कांग्रेस को भले ही करारी हार मिली हो, लेकिन मोदी की हार से कांग्रेस के कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। यही नहीं गुरुवार को कानपुर के फूलबाग चौराहे के पास राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटेक) ने 'मोदी मुक्त भारत' लिखा बैनर भी लगाया है। इससे पता चलता है कि कांग्रेसी अपनी हार के दुख से ज्यादा मोदी की हार से खुश हैं।
इंटक द्वारा लगाए गए बैनर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह, अहंकारी, केंद्रीय कर्मचारियों का विरोधक बताया है। साथ ही जनता के पैसों पर दस लाख रुपए का सूट पहनने वाला बताया गया है। वहीं, मोदी द्वारा कई सरकारी संस्थाओं का प्राइवेटाइजेशन पर इंटेक के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय का कहना है कि हर संस्था का निजीकरण करने से समस्याएं खत्म नहीं होगी। कानपुर के कई फैक्ट्रियां अभी भी पुरानी तकनीक से काम होता है। इसमें बुलेट प्रूफ जैकेट, स्नो बूट जैसे कई सामान बनते हैं, लेकिन क्वालिटी खराब होने के कारण नहीं बिकते हैं। ऐसे में इन कंपनियों का प्राइवेटाइजेशन किया जा रहा है।
मोदी के अंहकार के दिल्ली में हारी है बीजेपी
आशीष के मुताबिक, वे अपनी कंपनी में नई तकनीक ला सकते हैं, लेकिन निजीकरण के पक्ष में नहीं है। इसके लिए कर्मचारी विरोध भी करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मोदी के अंहकार के चलते ही बीजेपी को हार मिली है। धीरे-धीरे पूरे देश से बीजेपी को सफाया हो जाएगा। वहीं, कानपुर में बीजेपी कमिटी के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी का कहना है कि कांग्रेस अपनी नींव को बचाने के लिए पैतरे अपना रहा है। मोदी अभी भी जनता के हित में काम कर रहे हैं।
आगे की स्लाइड में देखें संबंधित तस्वीरें...