पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • IPL T20 BCCI Green Stadium Cricket Match Infrastructure Facilities

कानपुर में नहीं होंगे आईपीएल मैच, राजीव शुक्ला ने इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी पर फोड़ा ठीकरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर पहुंचे बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (तस्वीर में)
कानपुर. ग्रीनपार्क स्टेडियम में भी आईपीएल और टी-20-20 मैच नहीं होंगे। इसके लिए जो मापदंड चाहिए वह यह स्टेडियम पूरा नहीं कर रहा है। शहर में सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर इसके लिए उपयुक्त नहीं होने की दलील देते हुए यह जानकारी बुधवार को कानपुर आए बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी।

बीसीसीआई की इस दलील से आईपीएल मैच का इंतजार कर रहे कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों को निराश होना पड़ेगा। राजीव शुक्ला ने यह भी कहा कि कानपुर में आईपीएल मैच आने वाले समय में शायद ही कभी हो पाए, क्योंकि यहां इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी है, जो शायद ही पूरा हो सके। इस फैसले से मैच देखने की आस लगाए लोगों को निराश होना पड़ेगा।
राजीव शुक्ला के मुताबिक, एक आईपीएल मैच के लिए उस शहर में कम से कम 300 कमरे का फाइव स्टार होटल होना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई लोगों के आवागन के लिए जरूरी है। इन दो बेसिक जरूरतों को कानपुर में पूरा कर पाना मुश्किल है। इन सभी इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरा होने पर ही यहां आईपीएल मैच हो सकते हैं।
ऐसे क्रिकेट मैच के लिए खिलाड़ियों और उनके साथ आने वाले फ्रेंचायजी के कम से काम 120 सदस्य होते हैं। आईपीएल के स्टाफ भी होते हैं। इसके लिए ड्रेसिंग रूम हाई क्वालिटी का होना चाहिए। रेवेन्यू का सोर्स होना चाहिए, टर्न स्टाइल सिस्टम होना जरूरी है। यह सबकुछ कानपुर में नहीं है।
आगे पढ़िए, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कानपुर वालों को बताया जुगाड़ू...